फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोर का सुराग न लगने पर लगाया जाम

विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल के सामने जाम लगाते लापता किशोर के परिजन। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव बाहरी से लापता किशोर का 24 घंटे बाद भी सुराग न लगने से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर एलएनजेपी के सामने पिपली-थर्ड गेट सड़क को जाम कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। आरोप है कि बच्चे का अपहरण किया गया है और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। वह घर से अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में गया था।
जाम लगाने की सूचना मिलते ही केयूके थाना पुलिस व कृष्णा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने। डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से बातचीत करके समझाया और अगले दिन 12 बजे तक नाबालिग का सुराग लगाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन माने और जाम खोला। करीब एक घंटे तक परिजनों ने सड़क को जाम रखा। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

गांव बाहरी निवासी विनोद कुमार ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि बुधवार को गांव बाहरी निवासी सचिन का जन्मदिन था। उसका 15 वर्षीय पुत्र रजत भी सचिन के जन्मदिन की पार्टी में गया था। उसे पता चला है कि और भी बच्चे पार्टी में शामिल थे। इन बच्चों ने रात को सचिन के जन्मदिन की पार्टी मनाई।
रात को उसका पुत्र रजत घर पर नहीं आया। उसने अपने परिवार के साथ काफी तलाश की, मगर रजत का कुछ पता नहीं चला। उसने पुलिस को शिकायत देकर बच्चे की तलाश की गुहार लगाई। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। वीरवार सायं तक भी रजत का कुछ पता नहीं चल पाया। आरोप है कि रजत का किसी ने अपहरण किया है, पुलिस ने केवल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्हें किसी अनहोनी का डर सता रहा है। वहीं थाना कृष्णा गेट प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज करके बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है।

बैरिकेड लगाकर यातायात रोकते लापता नाबालिग के घर वाले। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें