फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वुशू चैंपियनशिप में जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने जीते रजत व दो कांस्य पदक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  विजेता छात्राओं के साथ निदेशक एवं प्राध्यापिकाएं।   विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय की तीन छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय वुशू चैंपियनशिप में एक रजत पदक तथा दो कांस्य पदक प्राप्त करके महाविद्यालय का गौरव को बढ़ाया है। महाविद्यालय की बीबीए की छात्रा प्रज्ञा शर्मा ने 52 किलो भार में रजत पदक प्राप्त किया। बीए प्रथम वर्ष की मीनाक्षी एवं बीए तृतीय वर्ष की मीनाक्षी ने 60 किलो भार में कांस्य पदक प्राप्त किया। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को भी इस सफलता पर बधाई दी। इस अवसर पर श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता तथा प्राचार्य डाॅ. सुदेश रावल ने भी छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर जयराम पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल, प्राध्यापिका डाॅ. सरोजिनी जमदग्नि एवं बबीता शर्मा इत्यादि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें