फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जाहरवीर गोगा का जागरण और भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। बजीदपुर गांव में वीरवार की रात्रि जाहरवीर गोगा के जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। गद्दी के भक्त बलविंद्र की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने गाेगा जी के दर्शन किए। इस दौरान अंबाला से संजय नाथ एंड पार्टी द्वारा रातभर जाहरवीर गोगा का गुणगान कर भजन सुनाए। भक्त बलविंद्र सिंह ने कहा कि भारतवर्ष में सनातन धर्म संस्कृति में यशगान, भंडारे, पूजा और यज्ञ अनुष्ठान समय-समय पर भगवान को प्रसन्न करने के लिए किए जाते हैं, जिससे पुण्य फल मिलता है। इस मौके पर नन्हा राम, अंशुल, सतपाल अंबाला, लाला कृष्ण चंद, सुखदेव, सोम नाथ इंद्री, पिंटू,अजय, सोनू, सोम सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें