फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के आईटीआई संस्थान देश में सबसे बेहतर होंगे : नवीन जिंदल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के आईटीआई देश में सबसे बेहतर हों यही प्रयास रहेगा। जो संसाधन सरकार की नीति में होंगे, उन्हें सरकार के माध्यम से यहां पहुंचाया जाएगा और जो संसाधन नीति से बाहर होंगे उसके लिए वे निजी रूप से प्रयास करेंगे। सांसद नवीन जिंदल अरुणाय रोड पर आईटीआई का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्टाफ की समस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि फीस के अभाव में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। जरूरतमंद परिवारों के बच्चे और बेटियां जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। उनकी सूची प्रिंसिपल के मार्फत उनके कार्यालय में भिजवाई जाए। वे इन बच्चों की फीस में भी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि स्टाफ का दायित्व बनता है कि अपने संस्थान की बिल्डिंग और परिसर को पूरी तरह से रखरखाव रखें। जब हम सब सामूहिक रूप से प्रयास करेंगे तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कौशल रोजगार अभियान निश्चित रूप से कारगर सिद्ध होगा। छात्रों को नई-नई ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए, ताकि कंपनियों में उनकी मांग हो। इसके साथ-साथ छात्रों को संचार कौशल में इतना निपुण किया जाना चाहिए कि विदेशों से कंपनियां आकर इन युवाओं को रोजगार दें। इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहन लाल, डॉ. अवनीत वड़ैच, सुरेश राणा, गौरव सिंगला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें