बाबैन। आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरगट जट्टान में फ्रूट चाट व सलाद मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में कक्षा चौथी व पांचवीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस गतिविधि के अंतर्गत बच्चों ने अनेक प्रकार के सलाद बनाकर यह संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
प्रतियोगिता के द्वारा विद्यार्थियों को फलों के महत्व के बारे में भी समझाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य रोबिन कुमार ने बच्चों को इस गतिविधि के लिए सराहा। स्कूल की सहसंचालिका अध्यापिका अनीता हांडा व प्रधानाचार्य रोबिन कुमार ने जजों की भूमिका भी निभाई। इस गतिविधि में कक्षा चौथी की कावेरी रामशरण माजरा व दीपांशी बरगट जट्टान ने प्रथम स्थान, कक्षा चौथी की प्रियांशु हरिपुर व कक्षा पांचवीं की हनिका खैरा ने द्वितीय स्थान, कक्षा पांचवीं के विशेष सूरजगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस गतिविधि का आयोजन सहसंचालिका अध्यापिका अनीता हांडा के द्वारा करवाया गया। प्रधानाचार्य रोबिन कुमार व सहसंचालिका अध्यापिका ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया। स्कूल के प्रबंधक सोहन लाल सैनी ने विजेता बच्चों को बधाई दी और कहा कि बच्चों में कलात्मक अभिरुचि जगाना आज के दौर में बेहद जरूरी है।