लाडवा। एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि जिले में जनगणना प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की जा रही है। स्व-गणना को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने सभी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों को स्वगणना प्रक्रिया में हिस्सा लेना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम अनुभव मेहता सोमवार को उपमंडल कार्यालय लाडवा में जनगणना-2027 को लेकर आयोजित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में हिस्सा लेने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी-अपनी स्वगणना के आवेदन को सबमिट किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वगणना के प्रति जागरूक करने के लिए शिविर आयोजित किए जाएं, इनमें जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। कॉलेज, स्कूल और आईटीआई संस्थानों में विशेष कैंप आयोजित कर विद्यार्थियों और आमजन को स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। संवाद