फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : जिले में योग क्रियाओं में डूबे रहे लोग, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं में भी दिखा उत्साह

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग ​शिविर का शुभारंभ करते राज्यमंत्री सुभाष सुधा विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में लोग योग मुद्राओं में डूबे रहे। अल सुबह से कई घंटे तक योग क्रियाएं कीं, जिसके लिए जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। योग दिवस मनाने के लिए सामाजिक, शैक्षिक व अन्य संस्थाओं में भी उत्साह बना रहा। वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम नई अनाजमंडी में किया गया, जहां शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि जीवन में अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए योग की बेहद आवश्यकता है। नियमित रूप से योग करके हम अपने आपको अनावश्यक बीमारियों से बचा सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि बतान, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा व नगराधीश डाॅ. रमन गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रीनगर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हिसार से मुख्यमंत्री नायब सिंह ने योग दिवस पर आमजन को शुंभ संदेश दिया। सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह की अगुवाई में आगामी 60 दिनों के अंदर 100 स्थानों को चिह्नित करते हुए वहां पर व्यायामशालाएं खोलने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में 100 एकड़ में आयुष विश्वविद्यालय बनाने का काम किया जा रहा है। पिछले दिनों करनाल में उन्होंने योग से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लिया। नियमित रूप से लोग योग से जुड़ें इसके लिए कुरुक्षेत्र में भी करनाल की तर्ज पर कार्य किया जाएगा ताकि लोग यहां पर भी नियमित रूप से योग करते हुए अपने आपको स्वस्थ रख सकें।

पाला राम व ओमप्रकाश ने कराईं योग क्रियाएं
जिलास्तरीय कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों, विभिन्न योग संस्थाओं के प्रतिनिधियों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य लोगों की सहभागिता रही। राज्यमंत्री सुभाष सुधा व अन्य लोगों ने योग से जुड़ी विभिन्न क्रियाएं भी की। पतंजलि योग समिति से पालाराम व भारत योग संस्थान से ओमप्रकाश ने योग की विभिन्न क्रियाएं करवाते हुए योग की महत्ता बताई।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने डाॅ. मनीष कुकरेजा, योग संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों, नेहरू युवा केंद्र व अर्जुन अवार्डी राजेंद्र कुमार को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सुदेश जाटियान, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, सौरभ चौधरी, मनजीत, मनोज चौहान, डॉ. कुलवंत, डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. जागीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। जबकि मंच का संचालन एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें