फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम में अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव एसोसिएशन द्वारा 13 से 15 अक्तूबर तक संपूर्ण रामायण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। स्वामी ज्ञानानंद के सान्निध्य में प्रतिदिन सायं सात से रात्रि साढ़े नौ बजे तक यह मंचन होगा। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश टंडन ने बताया कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के स्कूल व गुरुकुल के विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे। यह आयोजन धर्म, भक्ति, संस्कृति का अद्भुत संगम होगा और सेवा, सदाचार व मानवता का संदेश देगा। गीता ज्ञान संस्थानम् के व्यवस्थापक राजेंद्र चोपड़ा ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। व्यापक स्तर पर निमंत्रण भी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें