फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जयराम सैनिक स्कूल में भी मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम सैनिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के सातवीं और आठवीं कक्षा के कैडेट ने विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत कर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। हर प्रकार की प्रस्तुति में अनुशासन, ऊर्जा और आत्मविश्वास की झलक दिखाई दी, जो सैनिक स्कूल की विशेष पहचान है। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट को सम्मानित भी किया गया। पूरे वातावरण में उत्साह और देशभक्ति का भाव देखने को मिला। इस प्रकार अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस का यह आयोजन न केवल मनोरंजक रहा बल्कि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक भी सिद्ध हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें