फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस पाठ्यक्रम की तरफ बढ़ा विद्यार्थियों का रूझान, साइंस पाठ्यक्रमों में सबसे ज्यादा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा अगस्त माह से एमए, एमएससी, एमकॉम, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की हुई है, जिसमें हरियाणा से ही नहीं,बल्कि अन्य प्रदेशों से भी दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। 17 नवंबर तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के 59 हजार से अधिक इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। हालांकि केयू प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर तक बढ़ा दी है, लेकिन अब तक आए आवेदनों के अनुसार विद्यार्थी अपना रुचि विज्ञान संकाय के पाठ्यक्रमों में दिखा रहे हैं, जिसकी वजह से इस बार ज्यादा प्रतिस्पर्धा रहेगी। वहीं कला संकाय के कुछ पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों का रूझान कम दिखाई दे रहा है। 17 नवंबर तक जहां एमएससी फिजिक्स में 1941, गणित के लिए 1926, एमएससी जूलोजी के लिए 1536, एमएससी बॉटनी के लिए 1385,एमएससी फोरेंसिक साइंस में 430, एमएससी पर्यावरण में 413, एमएएससी कंप्यूटर साइंस के लिए 304 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किये है। वहीं चार बार आवेदन तिथि बढ़ाने के बावजूद एमए लोक प्रशासन के लिए 281, एमए समाजशास्त्र के लिए 342, एलएलएम के लिए 473, बीए जनसंचार के लिए 478, बीएससी ग्राफिक्स एनिमेशन के लिए 260, बीएससी मल्टीमीडिया के लिए 198 और सबसे कम एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता के लिए 166 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें