फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवाओं को किताबी ज्ञान से जोड़ने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में संबो​​धित करते हुए ले​खिका डॉ. ​शिवांगी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-17 के बिस्ट्रो में किताबों की कहानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को किताबी ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें लेखिकाओं ने अपने द्वारा लिखी पुस्तकों के उदाहरण रखे और कहा कि किताब से हमें सही जानकारी प्राप्त होती है बल्कि मोबाइल से पढ़ने पर कई बार गलत जानकारी को सही मान लेते है जो कि बहुत नुकसानदायक है। मोबाइल पर पढ़ने से आंखों पर भी बहुत बुरा प्रभाव पढ़ता है।
विज्ञापन

लेखिका मनजीत सरगम चावला ने लिव लव एंड लाफ, मिस्टिक ऑफ ट्विन फ्लेम रिलेशनशिप और द ड्रीम मैनिफेस्टर पर चर्चा की और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं लेखिका आंचल अरोडा ने द एफलोरेसेंस नामक पुस्तक की चर्चा की और कहा किताबों से हमें शुद्ध और उपायुक्त सामग्री मिलती है जो कि अन्य साइट पर नहीं मिलती है क्योंकि एक लेखक किताब लिखते समय अलग-अलब स्रोत से सामग्री को इकट्ठा करके किताब लिखता है। लेखिका डॉ. शिवांगी ने पैशनेट लव, माइन फोर टुनाइट, सिंगल एंड सेंसेशनल व एडिकेटेड टू लव पर विस्तार से चर्चा की और युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा की किताब पढ़ने की आदत डालनी चाहिए क्योंकि अच्छी किताब पढ़ने से रचनात्मक शक्ति बढ़ती है और मानसिक स्तर भी अच्छा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें