फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवि में सतर्क रहने के लिए किया प्रेरित

Sat, 01 Nov 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में सतर्कता सप्ताह विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि सतर्कता केवल भ्रष्टाचार से लड़ने का माध्यम नहीं बल्कि यह हमारी नैतिकता का मूल है, इसलिए सभी को सतर्क रहना चाहिए। इसमें डीएलएसए की ओर से श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के सहयोग से पोश एक्ट पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिंह धीमान, शिक्षक और मेडिकल विद्यार्थी सभी को रिसोर्स पर्सन डॉ. रमेश सिरोही, डायरेक्टर इंस्टीट्यूट ऑफ ला की ओर से पोश एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद सीजेएम ने एलएनजेपी अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के कमरों को चेक किया और परिसर में स्वच्छता का निरीक्षण भी किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें