फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग के ​शिविर में स्वास्थ्य जांच करते विशेषज्ञ। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाए गए। इसी कड़ी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहार माजरा ने गांव गढ़ी रोड़ान में योग के विषय में जानकारी दी। डॉ. जागीर ने उचित दिनचर्या के बारे में बताया। फार्मासिस्ट रण सिंह ने औषधियां वितरित की। सहायक सोनिका ने योग क्रियाकलाप और प्राणायाम कराया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि कैदियों को दूसरे दिन भी योग शिक्षा दी गई। जेल प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। जेल अधीक्षक धर्मवीर सिंह, डीएसपी रोहन सिंह, काॅन्स्टेबल सुरेंद्र ने सहयोग किया। उनकी देखरेख में सहायक कर्मवीर, वीरेंद्र सिंह, पूनम देवी और सविता देवी ने बंदियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। मानसिक शांति, तनाव मुक्ति और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के बारे में भी प्रेरित किया। पुलिस लाइन में भी योगाभ्यास सत्र हुआ। सहायक रोहतास, राय सिंह, रजत और दीक्षा ने पुलिस कर्मियों को व्यायाम का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें