पिपली। यूथ हॉस्टल के पास ढाबों पर यात्रियों से खाद्य वस्तुओं के अधिक दाम वसूलने का मामला सामने आया है। पंचकूला निवासी हन्नी की शिकायत पर जांच शुरू की गई है। हन्नी ने 28 सितंबर को बस यात्रा के दौरान यह अनुभव किया। बस रुकने पर उन्होंने एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक ली। इसकी कीमत 35 रुपये के बजाय 60 रुपये वसूली गई। चाय का एक कप भी 30 रुपये में दिया गया, जो तय कीमत से अधिक है। उन्होंने राज्य परिवहन निदेशक और जिला उपायुक्त से शिकायत की। जिला उपायुक्त ने नगर पालिका प्रशासन को जांच के निर्देश दिए हैं। नप ईओ राजेश कुमार ने जांच के निर्देश मिलने की पुष्टि की है। संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।