लाडवा-इंद्री मार्ग पर गांव बडौंदा के पास इनोवा की टक्कर लगने से बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में सुभाष वासी नाचरौन जठलाना (यमुनानगर) ने बताया कि वह हलवाई का काम करता है और काम करने के लिए इंद्री गया हुआ था। वापसी में उसका मौसेरा भाई मांगेराम अपनी बाइक पर उसके आगे-आगे चल रहा था। जैसे ही वह बड़ौदा गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही इनोवा के चालक ने मांगेराम की बाइक को टक्कर मार दी। भीड़ इकट्ठी होते देख इनोवा चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। यहां गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। पुलिस ने इनोवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।