फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शराब से भरी इनोवा दुर्घटनाग्रस्त, चालक मौके से भागा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद गाड़ी से बरामद  शराब दिखाते पुलिसकर्मी। पुलिस
विज्ञापन
लाडवा। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पीपली रोड पर एक इनोवा कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में भारी मात्रा में शराब होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए कार और शराब को कब्जे में लिया। कार चालक दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पीपली रोड पर एक इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त के मार्गदर्शन में टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और उसमें मौजूद शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार चालक दुर्घटना के तुरंत बाद कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शराब की अवैध तस्करी की संभावना को देखते हुए पुलिस गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें