बाबैन। गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरी में प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लेते श्
बाबैन। नवीन जिंदल फाउंडेशन व इंस्ट्रको के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैरी में एक प्रभावी प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान छात्रों ने पूरे उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ कार्यक्रम का लाभ उठाया। इंस्ट्रको की प्रतिनिधि दीपमाला, नवीन जिंदल फाउंडेशन की शिखा नेहरा और विद्यालय की प्रिंसिपल सुनीता रानी ने छात्राओं को शिष्टाचार और व्यवहार कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। रोचक कहानियों और संवादात्मक शैली के माध्यम से उन्होंने विषय को सहज और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जिससे छात्राओं ने न केवल विषय को समझा बल्कि उसे अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी प्राप्त की। सत्र के अंत में छात्रों से फीडबैक लेकर उनकी समझ और अनुभव का मूल्यांकन भी किया गया। इस पहल के अंतर्गत छात्राओं को कंप्यूटर साक्षरता, संचार कौशल, व्यावहारिक ज्ञान, बैंकिंग की मूलभूत जानकारी, शिक्षा का महत्व, शिष्टाचार, स्वस्थ खान-पान और संतुलित जीवनशैली जैसे विविध विषयों पर व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।