फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों को कॅरिअर के प्रति जागरूक करने और उन्हें सही दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय रोजगार सूचना व मार्गदर्शन केंद्र की ओर से इतिहास विभाग में विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विद्यार्थियों को यूपीएससी, केंद्रीय व नवोदय विद्यालयों में नौकरी के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन, केंद्रीय स्टाफ सेलेक्शन कमीशन, हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन और एचटेट जैसी परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मंडल रोजगार अधिकारी प्रदीप चोपड़ा और कॅरिअर काउंसलर राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर प्रयास के माध्यम से उसे प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। मंडल रोजगार अधिकारी ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया, पात्रता और तैयारी की रणनीति बताई। उन्होंने कहा कि सही योजना और मार्गदर्शन से इन क्षेत्रों में सफल कॅरिअर बनाया जा सकता है। विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष धर्मबीर ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी मिलने से विद्यार्थी बेहतर तैयारी कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें