फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बच्चों को दी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जानकारी

Sat, 20 Dec 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र एवं भारत विकास परिषद इकाई के संयुक्त सहयोग तथा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में बाल रक्षा अभियान का शुभारंभ किया गया। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करने, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने तथा स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में डॉ. अमन, डॉ. ऐश्वर्या, डॉ. नीरजा, डॉ. श्रुति एवं डॉ. शुभम शामिल रहे। चिकित्सक दल ने बच्चों को संतुलित एवं संपूर्ण आहार, उचित खान-पान के नियम, दैनिक दिनचर्या तथा प्राकृतिक तरीकों से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपायों की जानकारी सरल व रोचक ढंग से दी। विद्यालय के प्राचार्य अनिल मदान ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। अभियान के अंतर्गत बच्चों को स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विकास को ध्यान में रखते हुए बाल रक्षा किट का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ. अमित कटारिया, भारत विकास परिषद से हरिप्रकाश शर्मा, रमेश गुलाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें