कुरुक्षेत्र। पर्यटन मंत्रालय के तहत राजकीय होटल प्रबंधन संस्थान ज्योतिसर में पेय पदार्थों व मिक्सोलॉजी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पेय पदार्थों के संबंध में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने मोनिन के पेय पदार्थों के सिरप और फ्लेवर की विस्तृत शृंखला के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने पेय पदार्थ निर्माण और मिक्सोलॉजी तकनीकों में नवीनतम रुझानों को सीधे उद्योग विशेषज्ञों से सीखा। इस कार्यक्रम में आईएचएम के छात्रों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का कंपनी मोनिन सिरप से मैनेजर महावीर सिंह और इनोवेशन मिक्सोलॉजिस्ट रोमेश भंडारी ने संचालन किया । प्रिंसीपल इंचार्ज डॉ. अनिल लखेरा ने संसाधन व्यक्ति का स्वागत किया और प्रतिभागियों को मोनिन पेय पदार्थों के बारे में संक्षेप में जानकारी दी। इस अवसर पर सौरभ मोदी, वरिष्ठ व्याख्याता योगेश सिंह, वरिष्ठ व्याख्याता अशोक कुमार उपस्थित थे।