कुरुक्षेत्र। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एडीआर सेंटर में नालसा आशा स्कीम की यूनिट के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर की ओर से आशा यूनिट के सदस्यों को इस स्कीम की विस्तार से जानकारी दी गई। जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी सविता राणा ने कमेटी के सदस्यों को कहा कि बाल विवाह एक अपराध है इसे हमें हर कदम पर रोकना चाहिए तथा लोगों को बाल विवाह न करने के प्रति जागरूक करना चाहिए। इस कार्यक्रम में नालसा आशा स्कीम के सदस्यों ने भाग लिया।