कुरुक्षेत्र। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी की देखरेख में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने बताया कि इन शिविरों में नालसा व हालसा की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूकता भरे पर्चे बांटे। इसी कड़ी में पीएलवी रामप्रसाद ने मोहन नगर में लोगों को जागरूक किया और उन्हें नालसा व विधवा महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना है। संवाद