फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता महोत्सव में प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

Mon, 01 Dec 2025 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित स्टाल भी लगाए गए, जोकि आमजन को योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसी कड़ी में कृषि विभाग पिहोवा ने भी स्टाल लगाए। कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. मनीष वत्स ने बताया कि कृषि कल्याण विभाग प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर किसानों को अन्य प्रकार की योजना परियोजना का लाभ प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि फसल अवशेषों को बेल गाठ बनाकर प्रबंधन करने पर सरकार 1200 प्रति एकड़ का प्रोत्साहन दे रही है। इसके अतिरिक्त प्रकृति खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने किसानों को चार ड्रम खरीद करने पर 3500 सब्सिडी व 30 हजार रुपये देसी गाय के खरीदने के लिए दिये जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें