फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाढ़ प्रबंधन कार्यों की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में जल भराव व बाढ़ प्रबंधन कार्यों एवं परियोजनाओं को लेकर चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों की एक प्री-रिव्यू बैठक ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वित्तायुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व एवं प्रबंधन विभाग हरियाणा डॉ. सुमिता मिश्रा ने हरियाणा राज्य तकनीकी सलाहकार समिति (एचएसटीएसी) के तहत बैठक का नेतृत्व किया। उन्होंने जिलेवार उपायुक्तों से बाढ़ प्रबंधन कार्यों एवं योजनाओं पर विस्तार से जानकारी ली और इस संबंध में कार्य हेतु जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को बताया कि अंबाला में 26 नई परियोजनाओं का प्रपोजल भेजा गया है। इसके अलावा अंबाला ड्रेन व मॉडल टाउन ड्रेन की दो सीएम घोषणाएं हैं। इसके साथ उपायुक्त ने अन्य नौ एजेंडे का प्रपोजल रखा। इस पर एसीएस ने प्राथमिकता के आधार पर जल्द रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें