फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवा संसद में महंगाई, बेरोजगारी पर सत्ता की विपक्ष से बहस

विज्ञापन
सरकारी स्कूल में आयोजित युवा संसद के दौरान बहस करते बच्चे। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। राजकीय उच्च विद्यालय बेरथला में युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें सत्ता पक्ष की विपक्ष से महंगाई, बेरोजगारी समेत कई अन्य मुद्दों पर जमकर बहस हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की मुख्याध्यापक अंजू कुमारी शर्मा ने की। निर्णायक मंडल की भूमिका डा. संजीव कुमार व डा. राजेंद्र कुमार ने की। युवा ससंद में बच्चों ने प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, गृहमंत्री, वितमंत्री, विपक्ष के नेताओं एंव सदस्यों की भूमिका निभाई। स्कूल के सभा भवन को देश की असली संसद की तरह तैयार किया गया था। विपक्ष के सदस्यों ने मंत्रियों से उनके क्रियाकलापों पर सवाल उठाए। युवा संसद में महंगाई, रोजगार, जनसंख्या नियंत्रण विधेयक आदि को सता पक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया। वहीं विपक्ष के रूप में बच्चों ने इन सभी मुद्दों पर बहस करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की मुख्याध्यापक अंजू कुमारी शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के युवा संसद के आयोजन से बच्चों को संसद की गरिमा के बारे में जानकारी मिलती है और देश में लागू होने वाले कानून किस तरह बनाए जाते है और इन्हें किस तरह लागू किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों को राजनीति व कानून व्यवस्था के बारे में ज्ञान मिलता है। इस मौके पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मोहनजीत, जयपाल मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें