फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों का 10 हरियाणा बटालियन एनसीसी के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में 10 हरियाणा बटालियन एनसीसी कुरुक्षेत्र द्वारा विद्यार्थियों का एनसीसी इकाई के लिए चयन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में 39 छात्राओं और 21 छात्रों ने भाग लिया। डाॅ. अशोक कुमार वर्मा ने एनसीसी के नियमों और उद्देश्यों को बताते हुए कहा की उनका स्वयं का एएनओ के रूप में 15 वर्ष का कार्यकाल रह चुका है उन्होंने बताया कि एनसीसी युद्ध और आपदाओं में निरंतर कार्यरत रहती है। भारत और चाइना के युद्ध के बाद एनसीसी प्रभावी तौर पर उभर कर सामने आई थी।
विज्ञापन

काॅलेज में एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डाॅ. कुलदीप सिंह ने बटालियन से आए पदाधिकारियों संदीप सिंह और के साथ मिलकर विद्यार्थियों के शारीरिक ढांचे, शारीरिक सुयोग्यता और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों के माध्यम से साक्षात्कार लिया। इस अवसर पर काॅलेज एनसीसी क्लर्क रविन्द्र शर्मा उपस्थित रहे और अपनी सेवाएं प्रदान की। महाविद्यालय प्राचार्य ने उपस्थित पदाधिकारियों और काॅलेज एनसीसी अधिकारी सहित एनसीसी कैडेट्स को सी और बी सर्टिफिकेट वितरित किए, और एनसीसी कैडेट्स सलोनी और सिमरनजीत कौर को बधाई दी। जिन्होंने पिछले दिनों एनसीसी के विभिन्न कैंप में भाग लिया था। उन्होंने बताया कि सिमरनजीत कौर जो बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा है के अथक प्रयासों के कारण वह लगातार दूसरा थल सेना कैंप लगा रही है और अब वह अगले कैंप के लिए 18 सितंबर 2023 को दिल्ली में जाएगी जो महाविद्यालय के लिए ही नहीं बल्कि 10 हरियाणा बटालियन के लिए भी गौरव का विषय है । इस अवसर पर पिछले समय से महाविद्यालय में एनसीसी का कार्य देख रहे डॉक्टर मोहन लाल इतिहास विभाग भी मौजूद रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को एनसीसी में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें