फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जयराम सैनिक स्कूल में मनाया गया भारतीय सेना दिवस

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय सेना दिवस पर जयराम सैनिक स्कूल के कैडेट्स पोस्टर प्रदर्शित करते हुए। विज्ञप
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम सैनिक स्कूल में भारतीय सेना दिवस मनाया गया। स्कूल के विद्यार्थियों और कैडेट ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भारतीय सेना दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा छठी के कैडेट ने कार्यक्रम में उत्साह और गौरव का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सैनिक स्कूल के कैडेट को भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और अनुशासन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कक्षा छठी के कैडेट समर, विहान, वरुण और विशाल ने देशभक्ति से ओतप्रोत पोस्टर, भाषण और लघु प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय सेना के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। शिक्षकों ने कैडेट को अनुशासन, देश सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और उन्हें भविष्य में राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना रहा। सेना दिवस का यह आयोजन कैडेट के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। सेना दिवस के अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य अंजू अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा की मजबूत ढाल है। प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सैनिक स्कूल के कैडेट को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से भी जोड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें