फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत है ऋषियों के तप की भूमि : पुरी

Fri, 21 Nov 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में वीरवार को आयोजित सत्संग में महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि आज पूरे विश्व ने सनातन की ताकत को माना है। हर भारतीय सनातन की रक्षा के लिए खड़ा है। विदेशी ताकतों एवं संस्कृति के प्रयासों के बाद भी आज पूरा संत समाज सनातन की आवाज को बुलंद करने में जुटा है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि भारत केवल एक भूमि का टुकड़ा नहीं है। यह तो ऋषि मुनियों के तप की भूमि है। यह हम भारतीयों की वंदन की भूमि है। इस बात के हमारे इतिहास में अनेकों प्रमाण भी मौजूद हैं। उन्होंने ने कहा भारतवासियों में देश भक्ति व देश प्रेम की भावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें