कुरुक्षेत्र। श्री जयराम शिक्षण संस्थान में देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस के विद्यार्थियों ने ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को सलामी दी। निदेशक एसएन गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। ध्वजारोहण के पश्चात पूरे परिसर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन किया।