फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने 286 युवाओं में से 244 युवाओं का किया नौकरी के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से एक जिला स्तरीय एक दिवसीय पीएम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य जगमोहन ने कहा कि इस रोजगार मेले में एलीना आटो इंडस्ट्रीज मोहाली, गोदरेज एनट्रप्राइसिस लि मोहाली, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लि. कुरुक्षेत्र, महेंद्रा एंड महेंद्रा लि. हरिद्वार, रमैया हेल्थकेयर प्राइवेट लि. कुरुक्षेत्र, ट्रांस एसीएनआर दुबई, श्री कृष्ण नाथ इम्पैक्स कुरुक्षेत्र, अवांटे इंटरनेशनल, एआरजीएल गुरुग्राम, क्लासिक इंटीरियर कुरुक्षेत्र, गणपति ऑटोट्रेडर कुरुक्षेत्र, भारत फाइनेंस, डीजी एक्सर्पट, एसआईएस स्कियोरिटी, नेक्टर लाइफ साइंस लिमिटेड मोहाली, इनकॉस वूड टेक्निकल कुरुक्षेत्र आदि कंपनियां इंटरव्यू लेने के लिए आई। इस रोजगार मेले में जिला कुरुक्षेत्र व आस पास के क्षेत्रों के सभी 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई पास व इस वर्ष में आईटीआई की परीक्षाओं में भाग लेने वाले व अन्य कंपनियों द्वारा निर्धारित योग्यता अनुसार कुल 286 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें से 244 छात्र छात्राओं का चयन हुआ। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से समय समय पर हरियाणा राज्य के युवाओं को अधिकतम रोजगार देने के लिए इस प्रकार के मेले लगाए जाते हैं। संस्थान के अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट सेल से जय किशन व रवि कुमार ने संस्थान के सभी स्टाफ के सहयोग से इस रोजगार मेले को बहुत ही बेहतरीन तरीके से अनुशासन के साथ संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें