महा शक्ति की महापूजा का महापर्व नवरात्र महोत्सव का चतुर्थ दिन बुधवार को मां भद्रकाली शक्तिपीठ में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
- फोटो : Amar Ujala
महा शक्ति की महापूजा का महापर्व नवरात्र महोत्सव का चतुर्थ दिन बुधवार को मां भद्रकाली शक्तिपीठ में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मां दुर्गा के कृष्णमांडा रुप की विधिवत, मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और उसके पश्चात शाम को भजन संध्या श्री दुर्गा सेवक एंड पार्टी ने की, जिसमें रख चरण दे नाल विच मौजबड़ी ओ जंगल के राज मेरी मां को लेके आजा, रुख सूखा दिया मुझेे कभी उसका भोग लगा जाना इत्यादि भेंट मां की सेवा में प्रस्तुत की। इसके मुख्यातिथि के रुप में नम्रता सिंह और आर के सिंह ने भाग लिया। बता दें कि मान्यता के अनुसार त्रिविध तापयुक्त संसार जिनके उदर में स्थित है, वे भगवती कृष्णमांडा कहलाती हैं। काल नियंत्रणात काली, काल को भी जो शक्ति नियंत्रित करे उसे काली नाम से पुकारा गया है। मां भद्रकाली शांत रुप में इस शक्ति स्थल में शोभायमान है। सर्वप्रथम पूजन श्री देवीकूप पर ही किया जाता है।