फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छह माह में सीएलजी ग्रुप ने 1027 शिकायतों में से 1025 का निपटान किया, 609 संतुष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस टीमों ने सीएलजी ग्रुप के पास इस वर्ष के पहले छह माह में भेजी 1027 शिकायतों में से ग्रुप ने 1025 का निपटान कर दिया तो वहीं 609 शिकायतकर्ता संतुष्ट पाए गए। वह फिलहाल दो मामलों में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि विभाग द्वारा कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप यानि सीएलजी बनाया गया है। सीएलजी ग्रुप के सदस्यों द्वारा निपटाई गईं शिकायतों में ज्यादातर शिकायतकर्ता संतुष्ट पाए गए हैं। पुलिस के पास आई शिकायतों का निपटान निष्पक्ष और तत्परता के आधार पर किया जाता है, जिनमें ज्यादातर शिकायतकर्ता संतुष्ट हो जाते हैं, लेकिन कुछ शिकायतकर्ता पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होते। शिकायतों के निपटान के बाद सभी शिकायतों का फीडबैक लिया जाता है। फीडबैक के आधार पर यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता है तो उस शिकायत को सीएलजी टीम के पास भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें