कुरुक्षेत्र। बैठक में पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते पुलिस अधीक्षक।
कुरुक्षेत्र। पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। लोकसभा चुनाव के संबंध में गश्त बढ़ाने और जांच के आदेश भी जारी किए। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने आदेश दिए कि महिला विरुद्ध अपराध में तुरंत संज्ञान लेना सुनिश्चित करें। नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाकर तस्करी में संलिप्त आरोपियों के सख्त करवाई की जाए।
धर्मनगरी में अवैध शराब की बिक्री बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। अपने इलाके के युवाओं को खेलो के साथ जोड़कर बुरी संगत से बचाव का प्रयास करें। कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने इलाके में असलहा लाइसेंसधारकों से संपर्क करके अपना असलहा जमा करवाना सुनिश्चित करें। जनता से संपर्क कर गांव के संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। अगर कोई गैरकानूनी धंधे तथा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है तो उसके खिलाफ कानूनी करवाई करें। इस मौका पर सभी डीएसपी, सभी थाना प्रभारी, प्रभारी अपराध शाखा-एक व दो सहित पुलिस के सभी विंग प्रभारी मौजूद रहे।