फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरस्वती खेड़ा में 25 एकड़ पंचायती जमीन से हटाए अवैध कब्जे, कब्जाधारियों ने किया विरोध

विज्ञापन
पिहोवा। जेसीबी से अवैध कब्जा हटाते हुए प्रशासनिक टीम। संवाद
विज्ञापन
पिहोवा। गांव सरस्वती खेड़ा भट्टमाजरा में मंगलवार को प्रशासन ने लगभग 25 एकड़ पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटाए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ विवेक कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। कब्जाधारियों ने विरोध किया, पर पुलिस बल की मौजूदगी में अदालत के आदेशों का पालन हुआ। अरुणाय रोड स्थित इस जमीन पर लोगों ने लंबे समय से अवैध मकान बना रखे थे। भट्टमाजरा पंचायत ने कब्जा हटवाने के लिए अदालत में मामला दायर किया था। सिविल अदालत ने पंचायत के हक में फैसला सुनाते हुए कब्जे हटाने के आदेश दिए। प्रशासनिक टीम अर्थ मूविंग मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और करीब 20 से 25 मकानों को गिरा दिया। इससे पहले जनवरी में भी प्रशासन ने ठंड के कारण कार्रवाई स्थगित की थी। मंगलवार को अदालत के आदेशों पर यह दोबारा कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें