फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गांव डींग में कॉलोनियों से हटाए अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। जिला नगर योजनाकार की टीम ने डींग गांव में विकसित हो रही दो कॉलोनी में पीला पंजा चलाकर अवैध निर्माण हटवाया। इस दौरान शाहबाद के नगर पालिका सचिव बम्बूल सिंह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अधिकारी अशोक गर्ग ने बताया कि उन्हें कस्बे में कुछ कॉलोनियां पनपने की जानकारी मिली थी। इसके बाद विभाग की ओर से भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ना तो अवैध कालोनियों में किए जा रहें निर्माण को रोका और ना ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। उन्होंने लोगों को सचेत किया कि सस्ते प्लाटों के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलर के बहकावे में आकर प्लाट ना खरीदें और ना ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य करे। इतना ही नहीं जमीन की खरीद करने से पहले डीटीपी कार्यालय से कॉलोनी की वैधता की जानकारी प्राप्त कर लें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें