फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जुलाई सत्र के लिए इग्नू ने खोला री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इग्नू ने जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिया गया है जिन विद्यार्थियों ने 2023 सत्र में वार्षिक पाठ्यक्रमों जैसे स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है, ऐसे विद्यार्थी इग्नू के री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाकर अपनी द्वितीय और तृतीय वर्ष की फीस जमा करवा सकते हैं। इसके साथ जिन विद्यार्थियों ने जनवरी 2024 में सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है वे भी जुलाई सत्र में अपने अगले सेमेस्टर की फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डाॅ. धर्मपाल ने बताया कि आधिकारिक वेबसाइट इग्नू.एसी.इन ऑनलाइनआरआरइग्नूएसीइन पर री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से अपने क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से फीस जमा करें। री-रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून है। जिन विद्यार्थियों ने किसी कारणवश अपनी असाइनमेंट्स अपने अध्ययन केंद्र पर जमा नहीं करवाई है ऐसे विद्यार्थी 15 मई तक अपने अध्ययन केंद्र पर असाइनमेंट्स जमा करवा सकते हैं। विद्यार्थी असाइनमेंट्स के प्रश्न पत्र इग्नू की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें