फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ई-चालान का मैसेज आए तो हो जाएं सावधान, लिंक न खोलें

Tue, 09 Jul 2024 07:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मोबाइल पर ई-चालान का मैसेज आए तो सावधान हो जाएं। इस मैसेज के लिंक को खोलने का प्रयास न करें, नहीं तो बैंक खाता खाली होने में देर नहीं लगेगी, क्योंकि इस प्रकार का मैसेज साइबर ठग लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए कर रहे हैं। इसलिए जिला पुलिस की ओर से साइबर ठगी से बचाव के लिए ये एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि साइबर ठग कभी पेंशन योजना का लालच देते हैं, कभी एप के जरिए फर्जी लोन, कभी बिना ऑर्डर का पार्सल भेजकर तो कभी कॉल फॉरवर्डिंग करके धोखाधड़ी कर रहे हैं। इसके अलावा साइबर ठग कभी किसी व्यक्ति की ई-मेल, व्हाट्सएप, फेसबुक आईडी को हैक करके साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। नागरिकों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह अपने अकाउंट व बैंकिंग एप को सुरक्षित लॉक करके रखें। साथ ही अपनी निजी जानकारी को किसी के साथ भी साझा करने से बचें। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस लगातार साइबर अपराधों और उनसे बचने के बारे में नागरिकों को जागरूक करने के लिए प्रयासरत है। पुलिस अलग-अलग तरीकों से आमजन को जागरूक करने में जुटी है। पुलिस का उद्देश्य अधिक लोगों को जागरूक करना है। साइबर जालसाजी से बचने का सबसे बेहतर तरीका जागरूक होना है। फिर भी अगर धोखाधड़ी का शिकार हो जाएं तो साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें