फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट से पटाखा बजाया तो पड़ेगा भारी : प्रेम चंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने वालों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि बुलेट मोटरसाईकिल पर पटाखे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाना नियमों के विपरीत है। ऐसे वाहनों चालकों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

निर्देशों के माध्यम से दुकानदारों को भी मोटरसाइकिल के साईलेंसर न बदले जाने बारे भी हिदायत दी गई। पुलिस ने आम नागरिकों विशेषकर युवा वर्ग से अपील करते हुए कहा कि भविष्य में कोई भी बुलेट मोटरसाइकिल चालक पटाखे न बजाए, क्योंकि इससे ध्वनि प्रदूषण तो होता है साथ में पटाखे की तेज आवाज होने से भय के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पुलिस ने विशेषकर बुलेट मोटरसाइकिल की रिपेयर करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी है कि साइलेंसर बदलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें