शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेती छात्राएं व शिक्षक। विज्
- फोटो : Samvad
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम सिवाच एवं डॉ. हेमा सुखीजा के निर्देशन में एनएसएस यूनिटस के द्वारा सात दिवसीय शिविर के छठे दिन की शुरूआत स्वयं सेविकाओं ने योग के साथ की। रतनगढ़ गांव में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रबंध कार्यकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष विष्णु भगवान गुप्ता द्वारा जल ही जीवन है विषय पर एक विशेष व्याख्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि यदि जल का अंधाधुंध दोहन जारी रहा तो भविष्य में जल संकट एक गंभीर समस्या बन सकता है। जल बचाने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पुनः उपयोग और बर्बादी रोकने जैसे उपायों पर जोर दिया गया। प्राचार्य डॉ. आरती त्रेहन द्वारा हरित विश्व के लिए मानवीय मूल्य पर व्याख्यान किया गया।