पिपली । भारतीय मानक ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय चण्डीगढ़ और इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन (इरादा) के सहयोग से गांव मथाना में जागरूकरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 60 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। इस अवसर पर नवीन जांगडा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने ग्रामीणों को बीएस केयर ऐप के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ऐप के प्रयोग से धोखाधड़ी से बचा जा सकता है और बाजार में बिकने वाले नकली और असली सामान की पहचान की जा सकती है। इस दौरान इरादा की टीम ने गांव में नुक्कड नाटक का मंचन कर ठगी से बचाव, आईएसआई मार्क और हॉल मार्क के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर राजू, राहुल, अर्चना, अमित, जसबीर, संजना व अनिल मौजूद रहे। संवाद