फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आइसक्रीम सप्लायर ने बनाई थी लूट की झूठी कहानी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए वन पुलिस टीम ने सलारगंज गेट के पास युवक के साथ हुई लूट वारदात का महज 24 घंटे के दौरान ही खुलासा कर दिया है। यह वारदात शिकायतकर्ता की मनगढ़ंत कहानी निकाली । शिकायतकर्ता अक्षु गोयल ही मुख्य साजिशकर्ता निकला। उसने आइसक्रीम सप्लाई की सेल के पैसे दोस्तों के साथ नशा करने में खर्च कर दिए। बाद में मालिक के डर से लूट की मनगढ़ंत कहानी बनाकर थाना शहर में शिकायत देकर केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि थाना शहर में अक्षु गोयल निवासी वार्ड 11 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह हिमगिरी फूड्स में आइसक्रीम सप्लाई का काम करता है। 11 जून की शाम वह एक्टिवा पर आइसक्रीम सप्लाई का बैग व पेमेंट लेकर सलारगंज गेट के होते हुए जा रहा था। विक्की बनारसी की बिल्डिंग के पास पहुंचने पर उसने एक्टिवा को खड़ा किया और पेशाब करने लगा। इसी दौरान तीन लड़के आए और उसका मुंह दबाकर सुनसान बिल्डिंग में ले गए। वह पर उनके दो साथी पहले से खड़े थे। लड़कों ने उसके साथ मारपीट कर चाकू के बल पर जेब से 3680 रुपये निकाल लिए। उनमें से एक लड़का अपने आप को धोनी कह रहा था। पैसे लूटकर आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। अक्षु की शिकायत पर थाना शहर में लूट की धारा के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।



उन्होंने धोनी निवासी तहसील कैंप व रोशन निवासी जैन मोहल्ला को काबू कर पूछताछ की तो दोनों ने बताया अक्षु उनका दोस्त है और तीनों एक साथ बैठकर नशे का सेवन करते हैं। अक्षु ने 11 जून की देर शाम परमहंस कुटिया के पास खाली जगह में उन दोनों के साथ बैठकर नशे का सेवन किया था। नशा खरीदने में अक्षु ने आधे पैसे दिए थे। पुलिस टीम ने दोनों के सामने अक्षु को बैठाकर पूछताछ की तो उसने बताया आइसक्रीम की सेल के पैसे नशा करने में खर्च हो गए तो उसने मालिक के डर से लूट की मनगढ़ंत कहानी बनाकर थाना शहर में शिकायत देकर केस दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें