फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल की प्रिंसिपल से मारपीट करने के आरोप में पति व जेठ नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल ने पति और जेठ पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहरवासी एक महिला ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 22 साल पहले अनिल के साथ हुई थी। उसके पास दो बेटी और एक बेटा है। वह करीब तीन साल से पारिवारिक मनमुटाव के चलते पति से अलग रह रही है। वह बुधवार को स्कूल में अपनी ड्यूटी कर रही थी। इस दौरान महिला कर्मी ने उसे बताया कि कोई व्यक्ति उनसे मिलने आया है। थोड़ी देर बाद उसका पति अंदर आ गया और उसे नौकरी नहीं करने के साथ जान से मारने की धमकी देने लगा। कुछ देर बाद उसने अपने भाई बलदेव को भी बुला लिया। इस पर उसने अपने पति को स्कूल से बाहर जाने को कहा। कुछ देर बाद वह स्कूटी पर घर के लिए चल पड़ी तो उसका पति अपनी गाड़ी से उसका पीछा करने लगा। जैसे ही वह सेक्टर-दो के पास पहुंची तो उसके पति ने कार से स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे डर वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। तभी उसके पति ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसका जेठ भी आ गया और उसने भी उसके साथ मारपीट की। आरोपी उसे बाल से पकड़ कर घसीटते हुए अपनी कार तक ले गए, लेकिन शोर मचाने पर लोगों को एकत्रित होते देख दोनों आरोपी कार से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें