कुरुक्षेत्र। शहर में शनिवार को एक बार फिर गर्मी ने आमजन को सताया। तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिली। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि शनिवार को 29 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को वातावरण में 90 प्रतिशत उमस रही। छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने एसी व कूलर का सहारा लिया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता का कहना है कि सप्ताहभर मौसम परिवर्तनशील रहेगा। अगले तीन दिन हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। बारिश के होने से तापमान में कमी देखने को मिलेगी।
आगे ये रहेगा तापमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रविवार 29 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
सोमवार 31 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार 30 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
बुधवार 31 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
गुरुवार 31 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार 30 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
शनिवार 29 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस