फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसजीपीसी धर्म प्रचार लहर करेगी तेज : धमीजा

Sun, 30 Apr 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (एचएसजीपीसी) की ओर ओर प्रदेश भर में धर्म प्रचार की लहर को तेज किया जाएगा। साथ ही धार्मिक समागम करवाएं जाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों पर फोकस किया जाएगा। यह जानकारी कमेटी के महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा ने दी।
श्री गुरु रामदास सरां हेड ऑफिस में महासचिव ने कहा कि प्रदेश भर में धर्म प्रचार के लिए अलग-अलग स्थानों पर गुरुमत समागम करवाएं जाएंगे। इसके लिए तैयारी भी शुरु कर दी गई है और जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी। संत-महापुरुषों के जन्मदिवस पर भी समागम करने का निर्णय कमेटी ने लिया है। संस्था के अधीन आए स्कूल व कॉलेजों में विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार लाने के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिताओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इन गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव ने बताया कि सेवा संभाल के बाद अलग-अलग अवसरों पर विभिन्न स्थानों पर अमृत संचार करवाए गए हैं, जिनमें 459 प्राणियों ने अमृतपान करते हुए गुरुसिख बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पातशाही आठवीं में करवाए गए अमृत संचार में 78 और 76, गुरुद्वारा साहिब पातशाही पहली व दसवीं कोपाल मोचन बिलासपुर में करवाए गए अमृत संचार में 98, असंध में 37, गुरुद्वारा जोडिया साहिब में 25, गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब पातशाही नौवीं तरावड़ी में 45 व गुरुद्वारा लखनोर साहिब पातशाही दसवीं अंबाला में 73 प्राणी अमृत पान करके गुरु सिख सजे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें