फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कर्मठ कर्मचारियों को प्रोत्साहित करेगी एचएसजीएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी द्वारा कर्मठ व निष्ठावान कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह बात एचएसजीएमसी के सीईओ डीपी सिंह ने कर्मचारियों की बैठक में कही। कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा कमेटी अभी शुरुआती दौर में है, इसलिए हम सब को एकजुटता, ईमानदारी, कर्मठता व निष्ठा से काम करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी अनुशासन में रह कर अपनी ड्यूटी करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। एचएसजीएमसी के आईए सुरेंद्र सिंह ने अपना अनुभव साझा करते हुए कर्मचारियों को नियमों व मर्यादा अनुसार काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निचले स्टाफ सहित उच्चाधिकारियों को संकल्प लेना होगा कि प्रत्येक कार्य करते समय नियमों और मर्यादा का ध्यान रखा जाए। बैठक में लीगल सहायक राजपाल सिंह दुनियामाजरा, चीफ अकाउटेंट गुरमिंदर सिंह, एडिशनल आई.ए. कुलविंदर सिंह, गुरुद्वारा निरीक्षक चीफ अमरिंदर सिंह, सुपरवाइजर बलजीत सिंह, गुरपेज सिंह, यात्रा विभाग प्रभारी हरकीरत सिंह, गुरुद्वारा निरीक्षक रेशम सिंह, लिपिक भूपेंद्र सिंह, अतिंदरपाल सिंह, प्रभजोत सिंह, हरजवंत सिंह, गुरमीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें