फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही मकान की डबल रजिस्ट्री का भंडाफोड़, चार के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मकान की डबल रजिस्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मॉडल टाउन थानेसर निवासी काबल सिंह निवासी मॉडल टाउन थानेसर ने कृष्णा गेट थाना में शिकायत देते हुए बताया कि आकाश नगर के रहने वाले दंपति हरिओम, रीटा ने कई वर्ष पहले गोबिंदगढ़ क्षेत्र में कोठी बेची थी। उन्होंने धोखाधड़ी कराते हुए फर्जी कागजात तैयार कर उक्त मकान की डबल रजिस्ट्री तैयार कर डाली और उसको दस लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोप लगाया कि इस मामले में इस दंपती के साथ कैथल के नजदीकी गांव के रहने वाले दंपती गजेन्द्र, कविता आदि भी शामिल हैं। जैसे ही इसकी भनक लगी तो तत्काल पुलिस को शिकायत सौंपी। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें