फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नाका ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को बाइक चालक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। उमरी चौक पर लगे पुलिस नाके पर एक बाइक चालक ने होमगार्ड के जवान को सीधी टक्कर मार दी। होमगार्ड ने बाइक चालक को रुकने का इशारा भी किया था, मगर आरोपी ने जानबूझकर बाइक से टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। टीम ने मौके पर एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से बरामद बैग से 20 बोतलें देसी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में रजनीश कुमार निवासी शास्त्री मार्केट ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से वीरवार रात को उमरी चौक पर नाका लगाया गया था, जिसमें उसकी ड्यूटी भी नाके पर लगाई गई थी। नाके की ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों ने रिफ्लेक्टर जैकेट पहने हुए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे उमरी चौक की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आते दिखे। उनकी बाइक के आगे कोई नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। उसने उन युवकों को रिफ्लेक्टर लाइट से रुकने का इशारा किया, मगर चालक ने बाइक की सीधी टक्कर उसे मार दी और उसे घसीटता हुआ आगे ले गया। नाके पर तैनात अन्य कर्मियों ने भागकर बाइक चालक समेत दोनों को काबू कर लिया। इसमें वह जख्मी हो गया और उसकी वर्दी फट गई। इसी दौरान एक युवक भागने में कामयाब रहा, जबकि दूसरे को टीम ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार निवासी इंद्री जिला करनाल के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से बरामद बैग की जांच की गई तो उसमें से 20 बोतलें देसी शराब बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें