फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्मशान घाट में चिता की राख पर मिला होमगार्ड जवान के भाई का शव, फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। गांव थाना में होमगार्ड जवान के छोटे भाई की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव के ही स्वर्ग आश्रम से नग्न अवस्था में बरामद हुआ। शव चिता की राख पर पड़ा हुआ था। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। वह शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर से बाहर घूमने के लिए गया था। पुलिस हत्या के कयास लगाकर छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस ने भाई के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

होमगार्ड में कार्यरत पदम कुमार निवासी थाना ने बताया कि उसका छोटा भाई सोनू उसके साथ ही रहता था। उसके भाई की शादी नहीं हुई थी। पिछले कुछ समय उसका भाई बीमार चल रहा था। इस कारण वह कुछ परेशान भी रहने लगा था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह घर से बाहर घूमने-फिरने के लिए गया था, मगर सुबह तक भी घर नहीं लौटा था। सुबह करीब आठ बजे उसे सूचना मिली कि उसके भाई का शव घर से 700-800 मीटर दूर श्मशान घाट में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया।

चिता की राख पर पड़ा था नग्न शव
सोनू का शव चिता की राख पर नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके घुटने पीछे की तरफ मुड़े थे और घुटनों के बल पड़ा हुआ था। पास में ही उसका लोअर और टी-शर्ट पड़ी हुई थी। पुलिस ने सोनू की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन


पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग रखी थी। इस पर फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी और डॉ. गौरव कौशिक ने शव का पोस्टमार्टम किया। पैनल सोमवार तक अपनी रिपोर्ट पेश करेगा।

विसरा केमिकल जांच के लिए भेजा
थाना सदर पिहोवा प्रबंधक जगदीश टामक और गुमथला गढू चौकी के प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विसरा केमिकल जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा जाएगा। सोमवार को पैनल अपनी रिपोर्ट पुलिस के हवाले करेगा। इसके अध्ययन के बाद ही पुलिस अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें