कुरुक्षेत्र। श्री श्याम संकीर्तन में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। समस्त श्यामप्रेमी परिवार की ओर से बुधवार रात्रि हरगोविंद नगर में 510वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। श्यामप्रेमी अजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में आयोजक मनोहर लाल कामरा परिवार ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्याम प्रेमियों ने पंक्तिबद्ध होकर दरबार में शीश नवाया। आमंत्रित गायकों में चंडीगढ़ से मोनू दुआ और पटियाला से आदित्य गोयल ने श्याम जी के भजन सुनाए। जिनमें थाम लो ना हाथ मेरा सांवरे, हार कर दरबार तेरे मैं आया हूं... इत्यादि काफी सराहे गए। खाटू श्याम कथा में बताया गया कि ये हारे के सहारे हैं, दिनोंदिन श्याम प्रेमियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अगला खाटू श्याम संकीर्तन व भंडारा 20 जनवरी को सुंदरपुर में होगा। श्याम आरती में गौरव गुप्ता, संजय चौधरी, पियांशु तायल, मोहित तायल, अनिल मित्तल, योगेंद्र अग्रवाल, मनोज गुप्ता, मदन लाल कामरा, संजय कामरा, यश, सचिन, गौरव कामरा, संदीप राणा,पप्पी जैन व स्वीटी मित्तल सहित अन्य उपस्थित रहे।