फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगी हॉकी एकेडमी : सुखदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। भारतीय टीम को कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाले शाहाबाद में अब एसजीएनपी हाॅकी एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं और जल्द ही यह हाॅकी एकेडमी शाहाबाद के लोंगो के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन

यह विचार सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सुखदीप मोहड़ी ने श्री गुरु नानक प्रीतम गर्ल्स स्कूल में हाकी एकेडमी के खिलाड़ियों को मिलने के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कोच बलदेव सिंह की बदौलत ही शाहाबाद की महिला हॉकी ने विश्व के मानचित्र पर जगह बनाई है। उन्हीं की बदौलत शाहाबाद के खाते में करीब पांच अर्जुन अवार्डी और 15 से ज्यादा भीम अवार्डी मिली है तथा करीब 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मिले हैं। लेकिन कोच बलदेव सिंह के 2015 में जाने के बाद यहां की महिला हॉकी खिलाड़ी खत्म हो चुकी है और पिछले आठ साल से शाहाबाद ने एक भी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पैदा नहीं किया और न ही कोई बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। लेकिन अब कोच गुरप्रीत को देखकर उन्हें यह उम्मीद जागी है कि पुन: खिलाडी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शाहाबाद का नाम चमकाएंगे। इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के उप प्रधान कुलविंदर ढकाला और गांव पाडलु के सरपंच रणजीत रंगा ने भी खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें